राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस | 23 सितंबर 2026

आयुष ग्राम महोत्सव 2026

स्थान: चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश

विषय: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद

एक दिवसीय पूर्णतः निःशुल्क वैद्यकीय संगोष्ठी, व्यावहारिक प्रशिक्षण, सम्मान समारोह एवं औषधि-गौशाला दर्शन।

सम्बद्ध संस्थान एवं सहयोगी सहयोगी

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ
श्री धूतपापेश्वर लिमिटेड
आयुष ग्राम ट्रस्ट
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
वैद्य विद्यापीठ

100%

पूर्णतः निःशुल्क कार्यक्रम

25+ एकड़

विशाल आयुष ग्राम परिसर

100+ Beds

सक्रिय आयुर्वेदिक IPD

250+

देशी गोवंश (गो सेवालय)
वैद्य संगोष्ठी
व्यावहारिक प्रशिक्षण
सम्मान समारोह
आईपीडी (IPD) अनुभव
औषधि दर्शन
गौशाला दर्शन

आयुष ग्राम ट्रस्ट का परिचय एवं प्रमुख आयाम

इतिहास एवं स्थापना

23 नवम्बर 2012 को पुरवा तरौहा, चित्रकूट में श्री कामता प्रसाद वाजपेयी द्वारा आधारशिला रखी गई। वर्तमान में यह 25 एकड़ भव्य परिसर में फैला है।

आयुष ग्राम चिकित्सालय

विशुद्ध व शास्त्रोक्त आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र। यहाँ ओपीडी, 100 बिस्तरों की आईपीडी, पंचकर्म व इन-हाउस फार्मेसी उपलब्ध है।

संस्कृत विज्ञान गुरुकुलम

आधुनिक शिक्षा (NCERT) और भारतीय गुरुकुल परंपरा का उत्कृष्ट समन्वय। विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा व आवास।

सात्त्विक जीवन एवं कृषि

परिसर में लहसुन, प्याज व नशीले पदार्थों से मुक्त पूर्णतः सात्त्विक आहार-विहार का पालन होता है। साथ ही, रासायनिक खाद एवं पेस्टीसाइड से मुक्त गो-आधारित प्राकृतिक कृषि के जरिए अन्न और हरी सब्जियों का उत्पादन किया जाता है।

धनवंतरी गो सेवालय

यहाँ 250 से अधिक गिर, देशी व साहिवाल गोवंश का श्रद्धापूर्वक संरक्षण व संवर्धन किया जाता है, जिसका उद्देश्य व्यावसायिक न होकर पूर्णतः सेवाभाव है।

देव-प्रतिष्ठा एवं आध्यात्म

परिसर में आयुष ग्रामेश्वर महादेव, भगवान धनवंतरी के साथ 22 जनवरी 2024 को आयुष विहारी श्रीराम मंदिर में श्रीराम दरबार, माँ दुर्गा और राधा-कृष्ण की प्रतिष्ठा की गई। यहाँ रोगियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति के लिए देवव्यापाश्रय चिकित्सा की ओर भी प्रेरित किया जाता है।

स्वावलंबी व्यवस्था एवं गुरु-परंपरा

ट्रस्ट किसी भी सरकारी/गैर-सरकारी अनुदान या चंदे पर निर्भर नहीं है; इसका व्यय संस्थापक आचार्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी जी के पारिश्रमिक से वहन होता है। 30 वर्षों से अधिक के अनुभवी डॉ. वाजपेयी को आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (RAV) द्वारा वर्ष 2025 से 'गुरु' नियुक्त किया गया है, जहाँ वे अगली पीढ़ी को पारंपरिक रस चिकित्सा व व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं।

चिकित्सकों एवं आयुर्वेद विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभ

सफल आयुर्वेद चिकित्सक कैसे बनें?

अनुभवी आचार्यों से सफल एवं आत्मविश्वासी चिकित्सक बनने की व्यावहारिक सीख।

आयुर्वेद में इमरजेंसी चिकित्सा

आपातकालीन परिस्थितियों में आयुर्वेद की चिकित्सकीय संभावनाओं एवं प्रबंधन का अनुभव।

आयुर्वेद IPD का प्रत्यक्ष अनुभव

वास्तविक रोगियों की चिकित्सा, IPD व्यवस्था एवं उपचार पद्धति को करीब से देखने का अवसर।

अग्निकर्म का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन

शास्त्रीय अग्निकर्म की व्यावहारिक समझ।

विद्धकर्म की व्यावहारिक जानकारी

शल्य एवं वेदना प्रबंधन की प्राचीन आयुर्वेदिक विधि का प्रत्यक्ष परिचय।

सामान्य एवं जटिल रोगों में पंचकर्म चिकित्सा

विभिन्न रोगों में पंचकर्म के चयन, प्रयोग एवं चिकित्सकीय दृष्टिकोण को समझने का अवसर।

दैवव्यपाश्रय चिकित्सा की प्रत्यक्ष अनुभूति

आयुर्वेद के आध्यात्मिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पक्ष को अनुभव करने का अवसर।

औषधि निर्माण एवं प्रयोग की व्यावहारिक समझ

औषधियों के निर्माण, उपयोग एवं चिकित्सकीय अनुप्रयोग का अनुभव।

औषधि उद्यान दर्शन

जीवंत औषधीय पौधों को देखकर उनकी पहचान, उपयोग एवं महत्व समझने का अवसर।

गो-दर्शन एवं आयुर्वेदिक परंपरा से परिचय

भारतीय चिकित्सा एवं जीवन पद्धति में गो-संस्कृति की भूमिका को समझने का अवसर।

रोगी को देखने की आयुर्वेदिक दृष्टि सीखें

केवल रोग नहीं, बल्कि दोष-धातु-मल, अग्नि, प्रकृति एवं सम्प्राप्ति के आधार पर रोगी को समझने की दृष्टि।

शास्त्र से चिकित्सा तक

संहिताओं में वर्णित सिद्धांतों को वास्तविक चिकित्सकीय परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर।

वरिष्ठ वैद्यों एवं आचार्यों का प्रत्यक्ष सानिध्य

पुस्तकों में न मिलने वाले अनुभवजन्य ज्ञान एवं चिकित्सकीय दृष्टिकोण को सीखने का अवसर।

OPD में Clinical Confidence बढ़ाने का अवसर

विद्यार्थियों एवं युवा चिकित्सकों के लिए वास्तविक चिकित्सा की समझ और आत्मविश्वास विकसित करने का अनुभव।

देशभर के वैद्यों एवं विद्यार्थियों से संवाद

नए चिकित्सकीय संपर्क, विचार-विनिमय एवं आयुर्वेदिक नेटवर्किंग का अवसर।

आमंत्रित आयुर्वेद विशेषज्ञ

देश के सुप्रसिद्ध आचार्यों एवं वरिष्ठ वैद्यों का प्रत्यक्ष सानिध्य

वैद्य श्री राजेश ठक्कर जी

वैद्य श्री राजेश ठक्कर जी

संस्थापक - निसर्ग आयुर्वेदम

30 वर्षों से शुद्ध आयुर्वेद चिकित्सा का अनुभव।

वैद्य श्री दत्तात्रय पंड्या जी

वैद्य श्री दत्तात्रय पंड्या जी

संस्थापक नक्षत्र आयुर्वेदम्

नक्षत्र आयुर्वेदम् हॉस्पिटल समूह के मुख्य चिकित्सक।

वैद्य श्री चन्द्रकुमार देशमुख जी

वैद्य श्री चन्द्रकुमार देशमुख जी

विद्धकर्म अग्निकर्म तज्ञ

भारत एवं नेपाल सरकार द्वारा पुरस्कृत, वैद्यरत्न 2025।

वैद्य श्री रजनीश आलोनकर जी

वैद्य श्री रजनीश आलोनकर जी

अष्टांग आयुर्वेद हॉस्पिटल

20 वर्षों से विशुद्ध आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा का सघन अनुभव।

आचार्य वैद्य मदन गोपाल वाजपेयी

मार्गदर्शक एवं संरक्षक

आचार्य वैद्य मदन गोपाल वाजपेयी

संस्थापक- आयुष ग्राम (ट्रस्ट), चित्रकूट धाम उ०प्र०

गुरुः राष्ट्रीय आयु० वि० (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार)

न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम् ।
कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामार्तिनाशनम् ।।

सरल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

1

₹300 सुरक्षा राशि

राशि 100% Refundable है जो कार्यक्रम के बाद वापस कर दी जाएगी।

3

पंजीकरण पूर्ण

फॉर्म सबमिट होने के बाद आपका स्थान शत-प्रतिशत सुरक्षित हो जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को गो घृत से निर्मित व्यंजन अल्पाहार, भोजन की व्यवस्था तथा रजिस्ट्रेशन किट, प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी।

चित्रकूट धाम में प्रमुख दर्शनीय स्थल

"चित्रकूट सब दिन बसत, प्रभु सिय लखन समेत।"

गुप्त गोदावरी
रामघाट
कामतानाथ मंदिर
हनुमान धारा
भरत कूप
सीता रसोई
स्फटिक शिला
कामदगिरी पर्वत
मुख्य प्रायोजक
श्री धूतपापेश्वर लिमिटेड

"आयुर्वेद श्रेष्ठता के १५० से अधिक वर्ष"

श्री रणजीत आनंद पुराणिक जी
श्री रणजीत आनंद पुराणिक जी

प्रबंध निदेशक - श्री धूतपापेश्वर लिमिटेड, मुंबई

आयुष ग्राम (ट्रस्ट)
आयुष ग्राम (ट्रस्ट)

आयुष ग्राम चिकित्सालय

धन्वन्तरि भवन | चित्रकूट धाम

आयुष ग्राम चिकित्सालय - धन्वन्तरि भवन

सूरजकुंड रोड (आयुष ग्राम मार्ग), चित्रकूट धाम, उ०प्र० 210205