आयुष ग्राम परिसर
हमारे बारे में

आयुर्वेद, संस्कृत एवं गोसेवा का सशक्त हस्ताक्षर : आयुष ग्राम (न्यास)

चित्रकूट की पावन तपोभूमि में आचार्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी जी के मार्गदर्शन में विकसित आयुष ग्राम लगभग 29 एकड़ के विस्तृत परिसर में संचालित है। इसका मूल उद्देश्य एक ऐसी जीवन-पद्धति तैयार करना है जहाँ शास्त्रोक्त आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति, आधुनिक शिक्षा, प्राकृतिक जीवन और राष्ट्रसेवा एक-दूसरे के पूरक बनें।

विशुद्ध आयुर्वेद चिकित्सा का केंद्र

आयुष ग्राम चिकित्सालय में ओपीडी, आईपिडी और पंचकर्म के माध्यम से किडनी, लिवर, जलोदर और हार्ट जैसी जटिल व असाध्य बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है।

आयुष ग्राम संस्कृत विज्ञान उच्चतर माध्यमिक गुरुकुल

यह संस्थान भारतीय गुरुकुल परंपरा और आधुनिक शिक्षा (NCERT पाठ्यक्रम) का एक अद्भुत समन्वय है, जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं आवास दिया जाता है।

धनवंतरी गो सेवालय एवं सात्विक जीवन-पद्धति

250 से अधिक गिर, देशी और साहिवाल गोवंश की सेवा के साथ-साथ यहाँ पूर्णतः रासायनिक खाद व पेस्टीसाइड से मुक्त प्राकृतिक एवं गो-आधारित कृषि की जाती है।

⚠️ आवश्यक सूचना: ओपीडी (OPD) नियम व समय

(ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले सभी मरीजों के लिए)

कृपया ध्यान दें, चिकित्सालय की ओपीडी (OPD) में परामर्श की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन अनिवार्य है:

  • ओपीडी पंजीकरण का समय: चिकित्सालय में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच ही ओपीडी पंजीकरण (Registration) किया जाएगा।
  • टोकन/क्रम व्यवस्था: चाहे आपने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया हो या आप ऑफलाइन सीधे आ रहे हैं, मरीज जिस समय आकर अपना भौतिक पंजीकरण प्राप्त करेंगे, उनका परामर्श क्रम (Queue Position) उसी समय के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
  • परामर्श का नियम: सभी मरीजों को उनके पंजीकरण समय के क्रमानुसार ही ओपीडी में डॉक्टर द्वारा देखा जाएगा। किसी भी प्रकार के अनावश्यक विलंब से बचने के लिए कृपया समय पर आकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
Book An Online Appointment
📅

By proceeding to pay, you agree to our Terms & Conditions and Privacy Policy.

23 September 2025

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (भारत सरकार आयुष मंत्रालय) नई दिल्ली के निर्देशन में आयुष ग्राम ट्रस्ट, चित्रकूट द्वारा 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य आयोजन 23 सितम्बर 2025 को आयुष ग्राम चिकित्सालय, सूरजकुण्ड रोड (आयुष ग्राम मार्ग), चित्रकूटधाम (210205) में होगा, जिसमें विशेष संगोष्ठी (सम्भाषा परिषद्) का आयोजन किया जाएगा।

29 August 2026

इस सात दिवसीय आध्यात्मिक एवं आयुर्वेदमय महोत्सव में श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा, गुरु कृपा का दिव्य सान्निध्य तथा आयुर्वेद के वैज्ञानिक एवं शास्त्रीय रहस्यों का श्रवण करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त करें।

आप सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार सादर आमंत्रण है कि इस पुण्य अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर धर्म, ज्ञान एवं आयुर्वेद की इस दिव्य गंगा में सहभागी बनें।

08 June 2025

📅 #शुभ सम्वत् 2082 | ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी | रविवार | तिथि: #8 जून 2025 🙏 आप सभी सनातन धर्मावलम्बियों को सादर सूचित किया जाता है कि आयुष ग्राम गुरुकुलम्, चित्रकूटधाम के तत्वावधान में शास्त्रीय विधि से भारत तथा भारत के बाहर रहने वाले ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य बालकों के लिए 🎊 सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Blogs

Read Our Latest Articles

Image
टाइफाइड का बढ़िया इलाज टमाटर से!!

बदलते मौसम में टाइफाइड बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगती है। एक अध्ययन में बताया गया है कि टाइफाइड के टीके केवल

Image
अध्यात्म - पितृपक्ष में विशेष
पितरो का पिण्डदान आवश्यक : चरक

भारतीय चिकित्सा विज्ञान का दर्शन आस्तिकता से ओत-प्रोत है। वह नास्तिक और नास्तिकवाद को घोर त्याज्य बताता है। चरक से पूछा

Image

जिनका मन काबू में नहीं उसे योग की प्राप्ति नहीं: आचार्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी

आज दिनांक- ०१.०८.२०२४ को धन्वन्तरि पीठ : आयुष ग्राम (ट्रस्ट) सूरजकुण्ड रोड (आयुष ग्राम मार्ग), चित्रकूट में ट्रस्ट के आयुष